Main Slideमनोरंजन

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्री वेडिंग फंक्शन की हुई शुरुआत, कबीर खान के घर हुई रोके की रस्म

 

बॉलीवुड सितारे विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। दोनों दिसंबर के पहले या दुसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं। अभी तक दोनों स्टार्स में से किसी ने इन खबरों पे आधिकारिक जानकारी नहीं दी हैं। चारों और उनके वेडिंग वेन्यू से ले कर उनके शादी के कपड़ों तक की चर्चा की जा रही है।

प्री वेडिंग फंक्शन्स की हो गई है शुरुआत 

जानकारी के मुताबिक अब दोनों की शादी के फंक्शन्स का शुभारंभ हो चुका है। दोनों ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत कर दी है। बताया जा रहा है कि विक्की और कैट की रोके की रस्म पूरी हो चुकी है। कटरीना की एक दोस्त ने जानकारी दी कि दोनों प्रेमियों का रोका हो गया है। ये रस्म कबीर खान के घर पर हुई। कटरीना कबीर खान को अपना राखी ब्रदर मानती हैं।

विक्की-कैट ने किया रोका, दोस्त ने दी जानकारी

इस फंक्शन को बिलकुल प्राइवेट रखा गया था। फंक्शन में सिर्फ फॅमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इजाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, वीणा कौशल और भाई सनी कौशल शामिल हुए। कपल के करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘रोके की रस्म को बहुत ही खूबसूरती से पूरा किया गया। लाइट और डेकोरेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। दिवाली के समय शुभ मुहूर्त था इसलिए फैमिली ने इस दिन को चुना। कबीर और मिनी कैटरीना की फैमिली की तरह हैं और उन्होंने इसका आयोजन किया।’

पीवी सिंधु पद्म भूषणऔर महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल पद्मश्री से हुईं सम्मानित

शरीर को निरोग रखने के लिए करिये सुखासन, जानिए तरीके और लाभ

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close