Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

यूपी: कांग्रेस ने निकाला महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र, कहा- सरकार बनने पर सालाना 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सियासी दांव पेंच आज़माने में लगी हैं। कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और इसके लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा अपने हाथ में लिया है। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र तैयार किया है जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के ज़रिये दी है।

महिला घोषणा पत्र तैयार किया

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- ‘उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी।’

प्रतिमाह 10 हजार रुपये का मानदेय

वहीं उन्होंने अगले ट्वीट में बताया कि ‘आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी।

2017 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस केवल 7 सीटें ही जीत पाई थी और उसे 6.25 फीसद वोट मिले थे। इस बार देखना होगा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत निपटायें ज़रूरी काम, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे जल्द लेंगी सात फेरे, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से रचाएंगी शादी

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close