Main Slideमनोरंजन

‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे जल्द लेंगी सात फेरे, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से रचाएंगी शादी

 

पवित्र रिश्ता फेम टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिये दी। अंकिता अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने जा रही है। उन्होंने अपनी शादी की तारीख की घोषणा भी कर दी है।

शादी के बंधन में बंध जाएंगे

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 12-14 दिसंबर के बीच में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खबर के सामने आने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अंकिता- विक्की का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह मरून रंग की साड़ी पहनी हुई नज़र आ रही है। साथ ही उन्होंने गले में नेकलेस पहना और बालों का बन बनाया था। अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की ब्लैक फॉर्मल्स में हैंडसम दिख रहे हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने कई वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में उनका रोमांटिक अंदाज दिखा और दोनों एक दूसरे को किस करते दिखे।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

बता दें कि अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे इन दिनों ‘पवित्र रिश्ता 2’ को लेकर काफी बिजी हैं। इस शो में वो ‘अर्चना’ के किरदार में दिख रही हैं और ‘मानव’ का रोल सुशांत सिंह राजपूत की जगह अभिनेता शहीर शेख निभा रहे हैं।

T20 World Cup 2021 : टीम इंडिया की हार से फैंस में आक्रोश, IPL को बैन करने की उठी मांग

बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, 208 करोड़ रु से अधिक की सहायता राशि जारी

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close