Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

प्रियंका गाँधी का बड़ा ऐलान, यूपी चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा एलान किया है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यूपी चुनाव में इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का एलान किया। प्रियंका ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा भी दिया है।

मंगलवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी। उनके इस बड़े ऐलान के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि कांग्रेस इतने उम्मीदवार कहां से लाएगी? वहीं, हीं जब प्रियंका गांधी से चुनाव खुद लड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस पर निर्णय नहीं लिया है, आगे सोचेंगे।

उत्तर प्रदेश की पहले नंबर की पार्टी भारतीय जनता पार्टी और मौजूदा समय में चौथे नंबर की पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी अपना मुकाबला सीधे बीजेपी से मान रही है, जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। वहीं, हीं कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था और महज 114 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में बीजेपी के खाते में तीन चौथाई सीटों आई थीं। इसके विपरीत 114 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस महज 7 सीटों पर सिमट गई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 49 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close