मनोरंजन

नहीं रहे रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी

 

दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बात की पुष्टि अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है।

रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया

कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मंगलवार रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। एक महीने पहले ही वो अस्पताल से घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।’ बता दें कि रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में उनके रावण के किरदार ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई और आज भी लोग उनको उसी किरदार से याद करते हैं। उन्होंने 300 से भी अधिक गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो कई गुजराती नाटकों में भी दमदार अभिनय करते नजर आए।

अरविंद त्रिवेदी राम के परम भक्त थे

अरविंद त्रिवेदी भले ही टीवी स्क्रीन पर राम से युद्ध करते दिखाई दिए पर असल जीवन में अरविंद त्रिवेदी राम के परम भक्त थे। उन्होंने खुद एक बार बताया था कि सीरियल में जब वह राम के खिलाफ कड़े शब्दों का प्रयोग करते थे तो बाद में भगवान से माफी मांगते थे। पिछले साल कोरोना लॉकडाउन में जब टीवी पर रामायण सीरियल फिर से प्रसारित होने लगा तो टीवी चैनलों पर उनकी तस्वीरें भी सामने आईं। वह टीवी पर रामायण देखते दिखाई दिए।

कल से प्रारंभ हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, इन नियमों का पालन करने से नहीं पड़ेगी कोई भी बाधा

राहुल गांधी ने यूपी और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा- हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए कोई फर्क नहीं पड़ता

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close