Main Slideमनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने ठुकराया बिग बॉस 15 का ऑफर, मेकर्स दे रहे थे इतनी मोटी रकम

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के केस के सिलसिले में सुर्ख़ियों में बनी हुई थीं। वह एकबार फिर से बिग बॉस 15 की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बज़ है कि रिया सलमान ख़ान के शो में एंट्री कर सकती हैं और रिया को लाने के लिए मेकर्स अच्छी खासी रकम अदा कर रहे हैं, लेकिन तजा ख़बरों में कुछ और ही कहानी निकल सामने आ रही है। लेटेस्ट अपटेड के मुताबिक रिया ने बिग बॉस 15 का ऑफर ठुकरा दिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ‘बिग बॉस 15’ के घर में हिस्सा नहीं लेंगी। रिया इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म प्रोड्यूसर्स से बात कर रही हैं। वह फिर से फिल्मों में काम करने की तैयारी शुरू कर रही हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि वह बिग बॉस हाउस में एंट्री नहीं लेंगी।

वहीं सूत्रों की मानें तो रिया के शो में ना जाने के पीछे एक और वजह है और वो है उनके कानूनी पंचड़े। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया कुछ कानूनी दायरों में बंधी हुई हैं इसलिए वो इस शो हिस्सा नहीं बन पा रही हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। एक्टर का शव उनके घर में मिला था। उस समय तक रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार ने रिया पर तमाम तरह के आरोप लगाए थे। इस केस की जांच के दौरान ड्रग एंगल सामने आने पर रिया को कुछ महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा था। इस पूरे मामले की वजह रिया पिछले साल काफी चर्चा में भी रही थीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close