Main Slideजीवनशैलीराष्ट्रीय

भारत में अब कपड़े खरीदते समय खत्म हो सकती साइज के चुनाव की झंझट

नई दिल्ली: भारत में अब कपड़े खरीदते समय साइज़ के चुनाव को लेकर होने वाली कन्फयूजन दूर हो सकती है। इसका कारण भारत के लोगों पर किया जा रहा सर्वे है। इसमें भारतीयों की कद-काठी का माप लेकर उसी हिसाब से देश में कपड़े बनाए जाएंगे। इसके लिए गुरूवार को भारत सरकार ने अधिकारिक तौर पर INDIAsize नाम से एक सर्वे भी लॉन्च किया है।

बता दें कि भारतीय लोगोंं की शारीरिक बनावट काफी अलग होती है। कई इंटरनेशनल ब्रैंड्स के कपड़े केवल गलत फिटिंग और साइज की वजह से लौटाए जाते हैं जिससे कंपनियों का नुकसान होता है। भारतीयों की कद-काठी के हिसाब से कपड़े बनने पर ये सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बता दें कि ये सर्वे कपड़ा मंत्रालय और नेशनल इंस्टीयूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलोजी (NIFT) ने संयुक्त रूप से शुरू किया है। वहीं इस सर्वे का उद्देश्य रेडी-टू-वियर कपड़ों के क्षेत्र में भारत के लिए एक नया स्टैंडर्ड साइज चार्ट पेश करना है। ये सर्वे भारत के 6 शहरों में शुरू किया गया है जिसमें दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, शिलोंग और हैदराबाद शामिल हैं, और अभी तक सिर्फ 18 देशों के पास उनका अपना साइज चार्ट है। लेकिन इस सर्वे के बाद भारत भी अपने साइज चार्ट पर काम शुरू कर देगा।

मिली जानकारी के मुताबिक इस सर्वे में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का माप 3D बॉडी स्कैनर टेक्नोलोजी के जरिए लिया जाएगा। जो कि पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं इस सर्वे को 2022 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि नए साइज सर्वे को क्लॉथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) का समर्थन मिला है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कपड़ों के ब्रांडों को सदस्यता लेने और नए साइज चार्ट का पालन करने की भी योजना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close