Main Slideप्रदेश

सांप को राखी बंधवाना युवक को पड़ा महंगा, जान देकर चुकाई कीमत

पटना: बिहार के छपरा जिले में रक्षाबंधन के दिन बहनों से सांपों के जोड़े को राखी बंधवाना एक युवक को महंगा पड़ा गया। ऐसा करने के दौरान सांप ने उसे डस लिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक का नाम मनमोहन उर्फ भूअर था। वह पिछले 10 सालों से सांपों को पकड़ने का काम कर रहा था। इस दौरान उसने सैकड़ों की संख्या में सांप पकड़े। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि भूअर की मौत सांप के काटने से हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, मनमोहन उर्फ भूअर सांपों को पकड़कर उनके जख्म का इलाज करता था। लोग उसे सांपो का दोस्त भी कहते थे। आसपास के गावों में जब भी किसी को सांप काटता था तो लोग मनमोहन को बुलाते थे। वह लोगों को ठीक भी कर देता था। इसके अलावा वो सांपो को पकड़कर जंगल में भी छोड़ देता था।

वहीं, इस घटना के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मनमोहन को सांप काट सकता है क्योंकि उसे लोग पर्यावरण प्रेमी के रूप में देखते थे। वह सांपों को पकड़ता भी था और जंगल में छोड़ देता था। छपरा समेत आसपास के जिले में भी वह सांपों को पकड़ने के लिए जाता था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close