Main Slideखेलमनोरंजन

विराट कोहली ने जब अनुष्का के लिए गाया था गाना, एक्ट्रेस हो गयी थीं भावुक

नई दिल्ली: विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं। चार महीने के इस लंबे दौरे पर विराट अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को भी साथ ले गए हैं। वामिका इस साल 11 जनवरी को जन्मी थीं और अब वह पांच महीने की हो चुकी है। विराट और अनुष्का भारत के चहीते दम्पतियों में से एक हैं। कोहली और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित रिजॉर्ट में हुई थी। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो बाद में सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। एक ऐसे ही वीडियो में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के लिए गाना रहे हैं। इस गाने को सुनकर अनुष्का शर्मा की आंखें भर आई थीं।

क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले विराट गाना भी अच्छा गाते हैं। उनका यह छिपा हुआ टैलेंट शादी के पहले सामने आया था। अपनी शादी के पहले कोहली ने अनुष्का के लिए ‘मेरे महबूब कयामत होगी…’ गाना गाया था। उनके परिवार के लोग और दोस्त तालियां बजा रहे हैं। एक क्षण आता है जब कैमरा अनुष्का की ओर जाता है और अभिनेत्री भावुक नजर आती हैं।

अनुष्का शर्मा ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) में शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। इसी साल कोहली ने भी भारत के लिए डेब्यू किया था। अनुष्का ने सुल्तान, बैंड बाजा बारात, दिल धड़कने दो और ऐ दिल है मुश्किल, सुई धागा जैसी कई फिल्मों में अपनी योग्यता साबित की। साल 2013 में अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ अनुष्का ने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। अनुष्का ने NH10, परी और फिल्लौरी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। पिछले दो सालों में उनके प्रोडक्शन हाउस ने ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ वेब सीरीज बनाई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close