Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराष्ट्रीय

सीएम योगी के 49वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने फोन कर दी बधाई

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उनका नाम अजय सिंह था जिसको उन्होंने नाथ समुदाय से दीक्षा लेने के बाद बदल लिया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर बात की जबकि अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी।

यूपी के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि ‘सुशासन और विकास के पर्याय, उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु करें। प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए।’ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायेंl बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close