Main Slideमनोरंजन

‘नागिन’ एक्टर पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप के आरोप में हुए गिरफ्तार

मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर रेप और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पुलिस ने 4 जून की देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, एक्टर पुलिस हिरासत में ही हैं।

बता दें, पर्ल सहित छह लोगों पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर आरोपियों ने बार-बार उसके साथ ऐसा किया। पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता और उसके परिवार ने मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आईपीसी की धारा 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।‘

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close