Main Slideराष्ट्रीय

कोरोना के नए मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटों में आए 3,57,229 नए मामले

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से जारी बढ़ोतरी के बाद आखिरकार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत ने 3,57,229 ताजे मामलों के साथ कोविड की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 3,449 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 57 हजार 229 नए केस आए हैं जबकि 3449 कोविड 19 संक्रमितों की जान चली गई है। अच्छी बात ये है कि इस दौरान 3 लाख 20 हजार 289 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833 हो गई है।

वहीं मृतकों की कुल संख्या 2 लाख 22 हजार 408 हो गई है। जबकि एक्टिव केसों की कुल संख्या फिलहाल 34 लाख 47 हजार 133 है। इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे। दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close