Main Slideप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश में पहली बार कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा पॉजिटिव मरीज

नई दिल्ली: देश में कोरोना ने भयावह रूप ले लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब 24 घंटों में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पंहुच गई है। लगातार बेकाबू होते संक्रमण ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता को बढ़ा दिया है।

देश में इससे पहले 16 सितंबर 2020 को एक दिन में सबसे अधिक 97,894 कोरोना संक्रमितों की संख्या दर्ज की गई थी। इसके साथ ही भारत अमेरिका के बाद पहला ऐसा देश बन गया है जहाँ २४ घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार पंहुची हो। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जहां 504 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले डबल हो रहे थे वंही अब 104 दिन में आंकड़े दोगुने हो रहे हैं।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल। इन 12 राज्यों में से अकेले महाराष्ट्र में ही 24 घंटो में 57 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। साथ ही, 222 लोगों की मौत हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close