प्रदेश

महाराष्ट्र में फिर डरा रहा कोरोना, एक दिन में मिले 10 हजार नए केस

मुंबई। जहां पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले में कम हो रहे हैं वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। महाराष्ट्र में बुधवार को तकरीबन दस हजार नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की मानें तो, राज्य में बुधवार को कुल 9,855 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मुंबई में 1121 नए कोरोना मामले सामने आए हैं।

उधर महाराष्ट्र में मास्क नहीं पहनने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस से प्रत्येक जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है।

मुंबई को 12 पुलिस जोन में बांटा गया है और सिटी पुलिस को कोविड-19 नियमों के तहत मास्क नहीं पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close