Main Slideराष्ट्रीय

कोरोना वायरसः देश में बढ़े कोविड-19 के मामले, पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिन कोरोना के नए केस 13,993 दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 101 लोगों की जान चली गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

नए आंकड़े जारी होने के बाद अब देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,77,387 पहुंच गई है। देश में अब तक कुल मरने वालों की संख्या 1,56,212 हो गई।

बता दें कि देश में अब तक कुल 1,07,15,204 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। वैक्सीन देने वाले राज्य में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। यहां अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close