अन्तर्राष्ट्रीय

बलूच विद्रोहियों ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर

वजीरिस्तान| पाकिस्तान के कबायली जिले दक्षिण वजीरिस्तान में विद्रोहियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इस हमले में एक सैनिक घायल हुआ है। बताया जा जा रहा है कि बलूचिस्तान में एक सुरक्षा जांच चौकी पर अज्ञात हमलवारों ने गोलीबारी की जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

मारे गए जवान फ्रंटियर कोर 223 विंग के हैं, जो एक अर्धसैनिक बल है, जो कबायली जिलों में आतंकवादियों से लड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने हमले में हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया।

मारे गए जवानों की पहचान नायब सूबेदार शाहिद अनवर, नायक अहमद खान, लांस नायक शहरयार और सिपाहियों अयूब और शहजाद के रूप में हुई और घायल की पहचान शाहिद अफजल के रूप में हुई है।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सारा रोगा के एक निवासी इकबाल मेहसूद ने डॉन को बताया कि देर रात से भारी गोलीबारी शुरू हुई और लंबे समय तक जारी रही। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close