Main Slideप्रदेश

कोरोना के टीकाकरण में यूपी सबसे आगे, 10 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई वैक्सीन

लखनऊ। कोरोना से जंग में उत्तर प्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब यूपी पूरे देश में सबसे ज्यादा कोविड वैक्सीनेसन करने वाला राज्य बन गया है।

यूपी में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खुद इस कीर्तिमान की जानकारी दी।

उन्‍होंने ट्वीट किया- समस्त प्रदेशवासियों से यह साझा करते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उ.प्र. 10 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

इसका श्रेय सभी स्वास्थ्य कार्मिकों एवं आप सभी को जाता है। बता दें कि सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाले राज्यों की लिस्ट में भी यूपी शीर्ष पर काबिज है। यहां अब तक 3 करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।

बीते गुरुवार 1.2 लाख लोगों का टेस्ट किया गया है। इसी के साथ राज्य का आंकड़ा 3 करोड़ पहुंच गया है। इसके बाद कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, जहां 1.8 करोड़ कोविड टेस्टिंग की गई है। इसके बाद, 1.7 करोड़ टेस्टिंग के साथ तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close