Main Slideप्रदेश

सीएम योगी का रास्ता रोककर महिला ने बताई समस्या, तुरंत हो गया समाधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के गोरखपुर के दौरे पर हैं। अपने गृह जनपद के दौरे पर उन्होंने बुधवार को हिंदू सेवाश्रम सभागार में जनता दरबार लगाया।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद सीएम जनता दरबार खत्म कर बाहर निकले, लेकिन उनके सामने आकर एक फरियादी खड़ी हो गई और सीएम योगी का रास्ता रोक लिया। महिला का नाम आशा बताया जा रहा है। वह गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके की रहने वाली है।

महिला के पास अपना घर नहीं था, वो एक अदद घर के सपने संजोकर बैठी हुई थी। सीएम योगी के जनता दरबार   के बारे में सुनकर वह बहुत उम्मीदों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंची लेकिन देर हो जाने की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर ही रोक लिया।

महिला को फिर भी उम्मीद थी कि सीएम उसकी फरियाद सुनेंगे और उसको अपना घर मिलेगा। दरबार खत्म होने के बाद भी वो वहीं पर जमी रही। अपनी उम्मीद को जिंदा रखते हुए इस महिला ने आश्रम से बाहर निकल रहे सीएम आदित्यनाथ का उसने रास्ता रोक लिया।

महिला ने सीएम योगी को रोककर अपना खुद का घर न होने का दुख-दर्द सुनाया। सीएम योगी ने भी महिला की बातों को शांतिपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि उसको आवास मिलेगा। सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close