Main Slideखेल

सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, दूसरी एंजियोप्लास्टी के बाद हुए डिस्चार्ज

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एंजियोप्लास्टी होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।

डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक सौरव गांगुली की तबीयत अब ठीक है। बता दें कि गांगुली की जनवरी महीने में दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। 2 जनवरी को उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी धमनी में अवरोध दूर करने के लिए एंजियोप्लास्टी की गई थी। इसके बाद ठीक होने पर उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

27 जनवरी को सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह यहां क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किए गए थे। दूसरी सर्जरी में उन्हें दो स्टेंट लगाए गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सौरव गांगुली की तबीयत की जानकारी लेने अपोलो अस्पताल पहुंची थीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close