मनोरंजनराष्ट्रीय

1 फरवरी से देशभर में 100% कैपिसिटी के साथ खुलेंगे सिनेमाहॉल, ये हैं गाइडलाइंस

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से पिछले कई महीनों से बंद चल रहे सिनेमाहाल एक बार फिर गुलजार होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 फरवरी से सिनेमा हॉल को 100% बैठने की क्षमता से संचालित करने की अनुमति दी है। इस संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है।

वहीं प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘देशभर में सिनेमा देखनेवाले के लिए अच्छी खबर है। फरवरी से सिनेमा हाल 100 फीसदी सीट क्षमता से सिनेमा हॉल खुल सकते हैं। हमारा जोर ऑनलाइन बुकिंग पर ज्यादा रहेगा, दो शो के बीच में अंतर हो ताकि भीड़ न हो. कोरोना काल के बंधन अब खत्म होने के कगार पर है।

ये है गाइडलाइंस

1. सभागार, आम क्षेत्रों में कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।

2. सिनेमाघरों में प्रवेश करने वाले लोगों का मास्क लगाना अनिवार्य है।

3. सिनेमाहॉल के कॉमन एरिया, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सैनेटाइजर का लोगों के लिए रखना अनिवार्य है।

4. थूकना सख्त वर्जित होगा।

5. सिनेमाघरों में आने वाले लोगों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close