उत्तराखंडCrimeMain Slideप्रदेश

Haridwar : अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार, मचा हड़कंप

रोशनाबाद में अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए हैं। कोविड-19 गाइडलाइन के मद्देनजर कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को करीब एक सप्ताह अस्थाई जेल में रखा जाता है।

स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खिलाफ चलाने जा रहा है जन जागरूकता कार्यक्रम

जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। आज सुबह अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए। कई घंटे तक तो आसपास ही कैदियों की तलाश होती रही, कुछ देर पहले पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है। कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है।

जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अस्थाई जेल से फरार आठ कैदियों की तलाश चल रही है।

#Uttarakhand #jail #uttarakhandpolice #covid19

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close