Main Slideराष्ट्रीय

कानपुर गोलीकांड में शामिल अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कानपुर। कानपुर गोलीकांड में शामिल विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अमर दुबे पर 25 हजार रु का इनाम था। वारदात के पांच दिन के अंदर ही पुलिस ने उसे ढेर करने में सफलता पाई है।

एसपी हमीरपुर श्लोक कुमार ने बताया कि अमर दुबे की लाेकेशन मौदहा के आसपास मिली थी। आज सुबह हमीरपुर पुलिस व एसटीएफ की चेकिंग के दौरान अमर दुबे ने पुलिस बल पर फायरिंग की। दोनों तरफ से चली गोली में अमर दुबे घायल हुआ जिसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अमर दुबे के पास से ऑटोमैटिक गन व कई हथियार मिले है। इससे पहले शुक्रवार को वारदात के बाद दुबे के दो साथी प्रेम प्रकाश पांडे और अतुल दुबे भी पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए थे। हालांकि इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी ढाई लाख रुपये का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे अब भी फरार है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close