राष्ट्रीयMain Slideस्वास्थ्य

वाह : भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ये खबर सुनकर आप को मिलेगी राहत

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना रिकवरी रेट ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मार्च के महीने में देश में कोरोना का रिकवरी दर जो 7 फीसदी थी वो अब 41.6 फीसदी हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में 60 हजार 490 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। मार्च में जो रिकवरी दर 7 फीसदी थी, तीसरा लॉकडाउन शुरू करने पर ये 26 फीसदी के करीब पहुंची और आज ये 41.6 फीसदी हो चुकी है।

कोरोना को मात देने वाला नया फार्मूला, अपनाने पर खुद जान बचाकर भागता है वायरस

उन्होंने कहा कि देश में जो कंफर्म केस आए हैं उसमें से मृत्यु दर पूरी दुनिया में भारत में सबसे कम है। देश में ये 2.8 फीसदी हो चुकी है। कोरोना से पूरी दुनिया लड़ रही है। अगर दुनिया में 69.9 केस प्रति लाख जनसंख्या रिपोर्ट हुए हैं तो भारत में 10.7 केस प्रति लाख जनसंख्या रिपोर्ट हुए हैं।

लव अग्रवाल ने कहा कि स्पेन में 504 केस प्रति लाख जनसंख्या रिपोर्ट हो रहे हैं। बेल्जियम में ये 499 है। अमेरिका में 486 केस प्रति लाख जनसंख्या रिपोर्ट हो रहे हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में कोरोना की 6.4 फीसदी मृत्यु दर है। भारत उन देशों में रहा है जहां ये सबसे कम है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close