राष्ट्रीयMain Slide

चांद न दिखाई देने से अब सोमवार को मनाई जाएगी ईद

भारत में चांद न दिखने की वजह से अब रविवार की जगह सोमवार को ईद मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी और फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ़्ती मुकर्रम ने भी इस बात का एलान किया है कि देशभर में कहीं से चांद दिखने की इत्तला नहीं मिली है। लिहाज़ा ईद उल फित्र सोमवार को होगी।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते शाही इमाम ने लोगों से सादगी और घरों में रहकर ईद मनाने की अपील भी की। शाही इमाम ने कहा कि सादगी से घरों में ईद मनाएं, नमाज़ भी घर मे ही अदा करें। लॉकडाउन में मस्जिदों में आम लोगों के जाने पर पाबंदी है, एहतियात बरतें।

राहुल गांधी का वीडियो हमदर्दी वाला कम व नाटक ज्यादा – मायावती

ईद-उल-फित्र (Eid ul Fitr) मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है। इस बार ईद का त्योहार 25 मई को मनाया जाएगा। दरअसल, ईद-उल-फित्र का त्योहार रमजान के 29 या 30 रोजे रखने के बाद चांद देखकर मनाया जाता है। ईद-उल-फित्र के साथ ही पाक रमज़ान का महीना खत्म हो जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close