Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयबोलती खबरेंराष्ट्रीय

अद्भुत : पर्वत पर तिरंगा बनाकर इस देश ने की भारत की सराहना

कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की वजह से पूरी दुनिया इस समय संघर्ष कर रही है। कोरोना से लड़ने के लिए भारत में भी हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। कोरोना के संकट से भारत जिस तरह से लड़ रहा है उसकी विश्वभर में प्रशंसा हो रही है।

स्विट्जरलैंड ने भी भारत की अनोखे ढंग से सराहना की है। स्विट्जरलैंड में आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को रोशनी की सहायता से बनाया गया है।

INDIAN TRICOLOR ON THE MATTERHORN MOUNTAIN: Indian Tricolor of more than 1000 meters in size projected on Matterhorn Mountain, Zermatt, Switzerland to express Solidarity to all Indians in the fight against COVID 19. A big Thank You to @zermatt_tourism for the gesture. @MEAIndia pic.twitter.com/y4diNDSlT9

— India in Switzerland, The Holy See & Liechtenstein (@IndiainSwiss) April 17, 2020

 

पर्वत पर बनायी गयी इस रोशनी के माध्यम से स्विजट्जरलैंड ने कोरोना महामारी से जीतने की उम्मीद और जज्बे का संदेश दिया है।स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास ने इस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि पूरी दुनिया कोविड-19 से लड़ाई एकजुट है। मानवता इस महामारी से ज़रूर जीतेगी।

भारत कोरोना की इन बातों को मान रहा था सच, जबकि वे साबित हुईं गलत !

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close