उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

उत्तराखंड के इस खूबसूरत गांव में मौजूद हैं कौरवों और पांडवों के वंशज

उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित कलाप गांव एक ऐसी खूबसूरत जगह है जहां सुंदर-सुंदर पहाड़ और हरियाली है। उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस राज्य की सीमाएं उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से मिलती हैं। उत्तराखंड तीर्थ स्थलों के लिए भी मशहूर है। भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड ही है।

जानते है ,यहां के खूबसूरत गांव कलाप के बारे में-

 

कलाप गांव रूपिन नदी के किनारे 7800 फीट की ऊचाई पर स्थित है। देवदार के लंबे और घने पेड़ इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं।

टन्स घाटी को महाभारत की जन्मभूमि बताया जाता है इसी वजह से यहां के लोग खुद को कौरवों और पांडवों का वंशज बताते हैं।
इस गांव के अधिकतर लोगों की आजीविका का साधन कृषि है। यहां के लोग भेड़-बकरी भी पालते हैं।

इस गांव में मुख्य मंदिर कर्ण को समर्पित है। इस क्षेत्र में कर्ण महाराजा उत्सव नाम का एक त्योहार मनाया जाता है। आमतौर पर जनवरी में पांडव नृत्य उत्सव होता है। यह उत्सव 10 साल के अंतराल पर मनाया जाता है।

कलाप के लोगों का खान-पान बहुत ही साधारण है। यहां के लोग लिंगुड़ा, लेकप पपरा, बिच्छू घास और जंगली मशरूम का सेवन अधिक करते हैं। यहां एक खसखस, गुड़ और गेंहू के आटे से एक खास डिश भी बनाई जाती है। सर्दियों के दिनों में बर्फबारी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।

आकाश में नज़र आएंगे अद्भुत दृश्य, स्वच्छ वातावरण में खगोलीय घटनाएं हुईं आकर्षक

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close