प्रदेशजीवनशैलीराष्ट्रीयस्वास्थ्य

इस कैब ड्राइवर ने अपने यात्रियों के लिए किया कुछ ऐसा कि आप भी कहेंगे वाह!

कोरोना वायरस का आतंक दिन प्रतिदिन देश में बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए लोग कई प्रयास कर रहे है। लोगों ने इससे बचने के लिए मास्क व सैनेटाइज़र का उपयोग भारी मात्रा में शुरू कर दिया है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए बंगलोर के एक कैब ड्राइवर ने अपने यात्रियों के लिए कुछ ऐसा किया है जिसको सुनकर आप इसपर गर्व करेंगे।

बेंगलुरु के रहने वाले आजम खान पेशे से ड्राइवर हैं। वो अपने कैब में बैठने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फ्री में मास्क बांटने का कार्य कर रहे हैं।

कैब ड्राइवर
फोटो-गूगल

असल में बीते दिनों एक शख्स ने आज़म को अपनी राइड के दौरान मास्क गिफ्ट किया था। यह आईडिया आज़म को बहुत अच्छा लगा और उसने यह अच्छा कदम उठाया। खान रोज 10 से ज्यादा मास्क खरीदते हैं। जहाँ एक मास्क की कीमत 30 से 40 रूपए है वही आज़म अपने सभी सवारी को जिनके पास यह मास्क उपलब्ध नहीं है उनको मुफ्त में गिफ्ट करते है।

खान की माने तो, “कैब में हर तरह के लोग आते हैं। यह अपने आप में एक पब्लिक प्लेस है। हर तरह के व्यक्ति वहां आते है। कई बार तो वह एयरपोर्ट भी जाते है। इस वायरस से बचने के लिए सेफ्टी बहुत जरुरी है। उन्होंने यह भी बताया की सोमवार को दुकानों में मास्क ख़त्म हो गए थे लेकिन उन्होंने कुछ सवारियों को मास्क बाटें।

 

उन्होंने यह भी बताया के वो लोगों से एसी ऑन ऑफ करने के लिए भी पूछते है। जहाँ एक तरफ लोगों के में कोरोना का डर फ़ैला हुआ है वही दूसरी ओर आज़म खान जैसे लोग अपने बारे में ना सोचकर लोगों के लिए भलाई भी कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close