Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संभाला अपना कार्यभार

रामलीला मैदान पर रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।

केजरीवाल के अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपना कार्यभार संभाला लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ ही देर में दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

बता दें कि केजरीवाल सरकार के तीसरे कार्यकाल में किसी मंत्रालय में बदलाव नहीं हुआ है। मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम के साथ-साथ वित्त और शिक्षा मंत्रालय संभालेंगे।

वहीं सत्येंद्र जैन हेल्थ और अर्बन डेवलेपमेंट का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, कैलाश गहलोत के पास ट्रांसपोर्ट-एनवायरमेंट मंत्रालय रह सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close