Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने दारुल उलूम देवबंद को बताया आंतकवाद की गंगोत्री

केंद्रीय मंत्री गिरिराज द्वारा विवादित बयान दिए जाने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी रोष है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने दारुल उलूम देवबंद को आंतकवाद की गंगोत्री बताया है।

भाजपा की करारी हार से बौखलाए हुए

विवादित बयान देने पर मुस्लिम धर्मगुरु व उलेमाओं ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज के इस विवादित बयान को दिल्ली में हुई भाजपा की करारी हार से बौखलाए हुए बताया है।

नेताओं का दिमागी संतुलन बिगड़ा

दिल्ली में मिली करारी हार के बाद भाजपा नेताओं का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। बौखलाहट में अनाप शनाप बयान देकर देश के भाईचारे में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

चुनावी हार नही हो रही बर्दास्त

देवबंद दारुल उलूम में कई ऐसे लोग थे जिन्होंने देश के लिए शहादत दी है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को एक सिरे से नकार दिया है। चुनावी हार बर्दास्त नही हो रही है। जिसके चलते ऐसे विवादित बयान दे रहे है।

मुस्लिम समाज के लोगों में भारी रोष

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने देवबंद के दारुल उलूम को आंतकवादी गंगोत्री बताया था, केंद्रीय मंत्री के इस विवादित बयान से मुस्लिम समाज के लोगों में भारी रोष है। तो वही उलेमा इसे दिल्ली के चुनाव में मिली करारी शिकस्त से बौखलाए हुए बता रहे है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close