उत्तराखंडMain Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का हालचाल जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट व भतीजी अर्चना के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

आनंद सिंह बिष्ट

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिहाइड्रेशन के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम योगी के पिता को जॉलीग्रांट स्थित स्वामीराम हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर मोहम्मद अकरम का कहना है कि आनंद सिंह बिष्ट को पेट की तकलीफ के कारण 09 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उनकी ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close