व्यापारतकनीकी

अब पेटीएम से पेमेंट करना होगा और भी आसान, आई नई टेक्नॉलजी

डिजिटल पेमेंट प्रोवाइडर पेटीएम (Paytm) ने पेमेंट के लिए एक नई टेक्नॉलजी निकाली है जिससे व्यापारियों को फायदा हो सके। कंपनी ने ऑल-इन-वन पीओएस डिवाइस, क्यूआर, पेटीएम फॉर बिजनेस और पेटीएम बिजनेस खाता को पेश किया है। व्यापर चाहे छोटा हो या चाहे बड़ा हो पेटीएम दोनों को पेमेंट की सुविधा देता है। अभी तक पेटीएम करीब 1 करोड़ 60 लाख उपभोक्ताओं से जुड़ा हुआ है।

B2B and B2C दोनों प्रकार के पेमेंट

पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप छोटे और बड़े बिजनेसमैन के लिए पेमेंट के विकल्प को आसान करती है। इसके माध्यम से डिजिटल पेमेंट को आसानी से अपनाया जा सकता है। इस ऐप के द्वारा बैंक अकाउंट्स, UPI एड्रेसेज और पेटीएम वॉलेट में बल्क पेमेंट और ट्रैकिंग करना आसान होता है। यह B2B and B2C दोनों प्रकार के पेमेंट को आसान बनाता है। इसके माध्यम से वेंडर्स, कर्मचारियों के भत्ते और रिवार्ड या रिफंड का पेमेंट किया जा सकता है।

वॉलेट से पेमेंट्स कर सकते हैं कलेक्ट

पेटीएम बिजनेस अकाउंट को भी पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप को इंटीग्रेट किया गया है। इसके माध्यम से कई और भी तरह के काम किए जा सकते हैं जैसे- पेमेंट डेट सेट करना, ऑटोमेटेड रिमाइंडर्स सेट करना और मोबाइल पर पेमेंट नोटीफिकेशन पाना। पेटीएम बिजनेस अकाउंट के माध्यम से रिपोर्ट भी डाउनलोड की जा सकती है, डेली सेल्स को ट्रैक किया जा सकता है और बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के UPI या वॉलेट से पेमेंट्स कलेक्ट कर सकते हैं।

ऑल-इन-वन एंड्रॉयड हैंडहेल्ड डिवाइस

पेटीएम पीओएस ऑल-इन-वन एंड्रॉयड हैंडहेल्ड डिवाइस है। यह व्यापारियों को किसी भी यूपीआई आधारित ऐप, पेटीएम वॉलेट, कैश और रूपे कार्ड के द्वारा पेमेंट करने में हेल्पफुल है। साथ ही ये डिवाइस एंड्रॉयड टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें बिल्ट-इन क्लाउड सॉफ्टवेयर है, जिससे इसे अपडेट और नोटिफिकेशन मिलेगा। पेमेंट लेने के अलावा मर्चेंट्स POS डिवाइस से GST कॉम्पलिएंट बिल्स भी जनरेट किया जा सकता है। पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन्स और सेटलमेंट मैनेज किया जा सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close