उत्तराखंडMain Slideप्रदेशराजनीति

पं. देवेन्द्र शास्त्री की पुण्यतिथि पर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा कार्यालय में पं. देवेन्द्र शास्त्री की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में शामिल हुए और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.देवेन्द्र शास्त्री एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए पेंशन शुरू हुई, तब देवेन्द्र शास्त्री जी ने कहा कि मैंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ाई लड़ी पेंशन के लिए नहीं।

पं. देवेन्द्र शास्त्री

उन्होंने पेंशन लेने से इनकार कर दिया। देवेन्द्र शास्त्री उन लीडर में से थे जिन्होंने संघ, जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देखें उत्तराखंड की अन्य खबरें, हमारे Youtube चैनल पर –

उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सादगी भरा था। उन्होंने विभिन्न जन आन्दोलनों में भाग लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक खजान दास, भाजपा नेता नरेश बंसल, ज्योति प्रसाद गैरोला, अनिल गोयल, सीताराम भट्ट, पं.देवेन्द्र शास्त्री के पुत्र ऋषिराज मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close