Main Slideउत्तराखंड

देहरादून में फ्लाईओवर पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो मासूमों ने गंवाई जान   

देहरादून: एक बार फिर खूनी फ्लाईओवर की वजह से दो मासूमों की जान चली गई। शुक्रवार देर रात राजधानी देहरादून में फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में दो छात्रों ने अपनी जान गंवा दी और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर यह घटना घटी। फ्लाईओवर पर बाइक फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार सेंट थॉमस स्कूल के दो छात्रों की जान चली गई। वहीँ दो छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव की जांच की गई। रात को ही पुलिस द्वारा छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close