Main Slideउत्तराखंडराजनीति

मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव

जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण आदि मामलों ने उच्च न्यायालय के आदेश की अनुपालना कराये जाने एवं सर्वोच्च न्यायालय में योजित एस.एल.पी.वापस लिये जाने को लेकर मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एस.डी.एम. विकासनगर की गैरमौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी साधना सक्सेना को सौंप दिया है।

मोर्चा

जारी किये गये नोटिस

नेगी ने कहा कि प्रदेश के भिन्न-भिन्न विभागों में उपनल (उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के माध्यम से प्रायोजित कर्मचारियों के मामले में उच्च न्यायालय जनहित याचिका सं.116/2018 में सरकार को इन कर्मचारियों को नियमित करने, जी.एस.टी. व सर्विस टैक्स आदि न काटने के निर्देश दिये थे, लेकिन सरकार को ये नागवार गुजरा तथा सरकार द्वारा उक्त आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में एस.एल.पी.दाखिल की गयी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उक्त आदेश पर दिनांक 1.2.2019 को रोक लगा दी गयी है तथा नोटिस जारी किये गये हैं।

भविष्य में इनको कर दिया जाएगा नियमित

उक्त कर्मचारियों को कार्य करते-करते लगभग 10-12 साल बीत गये हैं और कई कर्मचारी 5-10 सालों से अपनी सेवायें बहुत कम वेतन में विभागों को दे रहे हैं। उक्त कर्मचारियों की संख्या लगभग 20911 है। उक्त कर्मचारी इस उम्मीद पर इतने कम वेतन में इसलिए सेवायें दे रहे हैं कि भविष्य में इनको नियमित कर दिया जायेगा, लेकिन सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों का भविष्य चौपट हो गया है।

सरकारी कर्मचारी इतना वेतन लेकर कर रहें हैं कार्य

आश्चर्य की बात यह है कि विभागों में जहां एक ओर सरकारी कर्मचारी 60-70 हजार रुपए वेतन लेकर कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उपनल के कर्मचारी मात्र 8-10 हजार रुपए में वही कार्य कर रहे हैं।

20911 कर्मचारियों को किया गया प्रायोजित

नेगी ने कहा कि वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लगभग 20911 कर्मचारियों को प्रायोजित किया गया है। सरकार की कोई स्पष्ट नीति न होने की वजह उपनल द्वारा कायदे-कानून का ढंग से पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से इनके नियमितीकरण आदि मामलों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। सरकार कोई बीच का रास्ता निकालकर इनका भविष्य सुरक्षित कर सकती थी, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

ये सभी थे मौजूद

तहसील घेराव मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, विजयराम शर्मा, डॉ. ओ.पी.पंवार, मौ.असद, मौ.गालिब, विनोद गोस्वामी, प्रवीण शर्मा पीन्नी, ओ.पी. राणा, सुमन प्रधान, सुशील भारद्वाज, अनिल तोमर, जॉनी गुलेरिया, रवि चंदेल, रियासत अली, नंदन सिंह रावत जयपाल सिंह, इसरार अहमद, भीम सिंह बिष्ट, किशन पासवान, नरेश कुमार ,परवेज अली, केपी सक्सेना, रहबर अली ,वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गौर सिंह चैहान, सचिन कुमार, मामराज, जाबिर हसन, के.पी. सक्सेना, शेर सिंह, वसीम खान इदरीश, रवि भटनागर, जय देव नेगी, भीम सिंह बिष्ट, विनोद गोस्वामी ,निर्मला धीमान आदि मौजूद थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close