अन्तर्राष्ट्रीय

हाई प्रोफाइल ‘मी टू’ केस पर टीवी की इस पत्रकार ने हासिल की जीत, मिला 21 लाख का मुआवजा

टोक्यो की एक अदालत ने पत्रकार शिओरी इतो को ‘मी टू’ के हाई प्रोफाइल केस में 30,000 डॉलर (लगभग 21 लाख रुपए) का मुआवजा देने का आदेश दिया। पत्रकार द्वारा जापान में चले ‘मी टू’ अभियान के समय टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था। इस केस ने जापान और विदेशों में सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि 2017 के एक सरकारी सर्वेक्षण के हिसाब से जापान में बलात्कार पीड़िताओं का अपराध की सूचना पुलिस को देना एक असाधारण बात है।

मुआवजे की मांग

इसको लेकर सर्वेक्षण किया गया जिसके हिसाब से यहां सिर्फ चार फीसदी महिलाएं अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज कराती हैं। इतो (30) जापान में ‘मी टू’ अभियान की मुखर आवाज बन गईं थीं जहां यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के खिलाफ आंदोलन को अपनी जमीन बनाने में बेहद जूझना पड़ा था। उन्होंने प्रधानमंत्री शिंजो आबे से करीबी संपर्क रखने वाले टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर नोरियुकी यामागुची से 1,00,000 डॉलर के मुआवजे की मांग की थी।

जवाबी वाद को किया गया निरस्त  

इतो ने आरोप लगया था कि 2015 में यामागुची ने नौकरी का झांसा दिया और उन्हें खाने पर बुलाया और रेप किया था। यामागुची हमेशा से इन आरोपों से इनकार करते आये और इतो के खिलाफ वाद दर्ज कराया और मुआवजे में 13 करोड़ येन की मांग की। इतो ने अदालत के बाहर कहा, ‘‘हम जीत गए। जवाबी वाद को निरस्त कर दिया गया।’’ उन्होंने हाथ में एक बैनर उठाया हुआ था जिसमें ‘‘जीत’’ लिखा था।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close