उत्तराखंडMain Slideप्रदेशस्वास्थ्य

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित सभी डीएम रखें सर्तकता – सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में डेंगू रोग पर नियंत्रण और प्रभावी रोकथाम के लिए कारगर और समेकित प्रयासों की जरूरत बताई है।

उन्होंने इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी जिलाधिकारियों को सर्तकता और समन्वय से कार्य करने को कहा है। उन्होंने इस रोग के प्रति जन जागरूकता के प्रसार तथा स्वच्छता एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग सहित सभी डीएम रखें सर्तकता

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शनिवार को सचिवालय में डेंगू रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे प्रयासों की शासन के उच्चाधिकारियों, सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने डेंगू के प्रति सजग रहने तथा इसके लिए नियमित रूप से फॉगिंग एवं इसके लार्वा की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रति लोगों में व्याप्त खौफ के वातावरण को समाप्त करने की जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी, ए.एन.एम, सिविल सोसाइटी के साथ नियमित रूप से जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों से अपने कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग सख्ती के साथ बंद करने को कहा है। उन्होंने इसके उपयोग से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में भी जन जागरूकता के प्रसार पर ध्यान देने को कहा है।

ये वीडियो भी देखें – 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close