स्वास्थ्यMain Slideजीवनशैली

सावधान ! जंक फूड आपके बच्चे कोे धीरे-धीरे बना रहा है अंधा, जानिए कारण

अगर आपके बच्चे को जंक फूड बहुत पसंद है है तो सावधान हो जाइए। एक 17 साल के लड़के की आंखों की रोशनी जंक फूड ने छीन ली। वो10 साल से सिर्फ चिप्स ,बर्गर , फ्रेंच फ्राइज, सॉस के अलावा कभी-कभी हैम और व्हाइट ब्रेड ही खा रहा था।

आपको बता दें एक 17 वर्षीय लड़के की आंखों की रोशनी केवल जंक फूड खाने से चली गई। इससे वह कुपोषण का शिकार हो गया और इस आदत ने उसकी आँखों की रोशनी छीन ली।

जंक फूड

लड़के की मां ने डॉक्टरों को बताया कि जब वह सात साल का था तो वह सिर्फ जंक फूड ही खाता था, उसने खाने की और चीजों को खाना छोड़ दिया था| उसे फलों और सब्जियों का रंग-रूप ही नहीं भाता था। फिलहाल इस किशोर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

डॉक्टर का कहना है कि इस किशोर के खाने पीने वाली चीजों में सिर्फ जंक फूड वाले आहार ही शामिल थे| उसने कभी भी फल-सब्जी नहीं पंसद किए। इसलिए चिप्स और प्रिंगल्स ही उसका खास भोजन था। इसके चलते उसको अवॉइडेंट- रिस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिस्ऑर्डर हो गया।

इस बीमारी से परेशांन मरीज एक खास रंग-रूप, गंध, स्वाद वाले खाने को बिल्कुल पसंद नहीं कर पाते हैं।  शरीर में विटामिन बी12 बहुत कम हो जाता है। साथ ही मिनरल्‍स भी बहुत कम हो जाते हैं। जंक फूड यानी प्रोसेस्ड खाने में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होने से सुनने की क्षमता प्रभावित होती है और हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा

ये वीडियो भी देखिए – 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close