बोलती खबरें

घर में बिलकुल भी न लगाएं ये तस्वीरें, माना जाता है अशुभ संकेत

समरांगणसूत्रधार, प्रासाद मण्डन और वृहत्संहिता जैसे वास्तु ग्रंथों में घर की सजावट और अन्य चीजों के रख रखाव के बारे में विस्तार से बताया गया है।

इन ग्रंथों के हिसाब से घर में रखी गई वस्तुएं और तस्वीरों का सीधा शुभ-अशुभ असर वहां पर रहने वाले लोगों पर प्रभाविक रूप से पड़ता है। इन चीजों को ध्यान में रखते हुई इन ग्रंथों में बताया गया है कि किस किस तरह की मूर्तियां और तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए।

जाने किस तरह की मूर्तियां और तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए

समरांगण सूत्रधार के 38 वें अध्याय में बताया गया है कि गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और  बगुले जैसे पक्षियों की फोटो या चित्र दीवारों पर नहीं लगाने चाहिए।

साँप और गोह जैसे जंतुओं की फोटो, आकृतियां और उनके जैसे आकर-प्रकार की चीजें घर में रखना बहुत अशुभ होता है |

सूअर, बन्दर, ऊँट के साथ ही अन्य जंगली जानवर जैसे सिंह, सियार, बिल्ली जैसे मांसभक्षी पशुओं के चित्र भी घर में नहीं लगाने चाहिए।

रामायण और महाभारत के साथ किसी भी प्रकार के युद्ध चित्रों का घर में होना शुभ नहीं माना गया है। इसके साथ ही इतिहास और पुराणों में बताई गई कथा कहानियों के पात्रों की भी तस्वीरें घर में नही लगानी चाहिए।

रोते हुए मनुष्य, राक्षसों और भूत- प्रेतों के भयंकर तस्वीरें भी घर में होना काफी अशुभ माना जाता है।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close