Main Slideराष्ट्रीय

पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। निगमबोध घाट पर दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया है।

पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली

अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को एम्स में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 9 अगस्त को जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से राजनीतिक जमात में शोक की लहर है।

आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनके बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता निगमबोध घाट पर मौजूद हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close