राष्ट्रीयMain Slideराजनीति

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सचिवालय में शान से लहराया तिरंगा, राज्य का झंडा नज़रों से गायब

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर सचिवालय से राज्य का झंडा हटा दिया गया है। अब वहां तिरंगा लहरा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सचिवालय में शान से लहराया तिरंगा

पिछले हफ्ते तक इस जगह से दोनों झंडे एक साथ लगे हुए थे। वहीं अब सभी सरकारी दफ्तरों पर तिरंगा ही लगाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर का अपना संविधान, झंडा और दंड संहिता होता था, लेकिन अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब वहां भारतीय संविधान लागू होगा।

इसी कारण सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराया जाएगा और भारतीय दंड संहिता का पालन होगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का चेहरा पूरी तरह बदल गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close