राष्ट्रीयMain Slideउत्तराखंडप्रदेश

असम में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों की मदद के लिए उत्तराखंड राज्य ने बढ़ाया हाथ

 नई दिल्ली स्थित असम भवन में गुरूवार (08 अगस्त) को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से असम राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित/प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से रूपए 05 करोड़ का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ओर से सौंपा गया।

बाढ़

असम के प्रभावित जिलों के 3,024 गांवों में 44,08,142 लोग बाढ़ प्रभावितों में हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की वजह से 13 जुलाई से अब तक 120 से अधिक पशु मारे गए हैं।

सहायता राशि उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उत्तराखण्ड की अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी ने असम के प्रमुख स्थानिक आयुक्त  कैलाश चंद सामरिया को सौंपा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close