प्रदेश

रेलवे स्‍टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का यह लोकप्रिय गाना, लाखों बार देखा गया वीडियो

मुंबई। आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाली मशहूर सिंगर लता मंगेशकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। लता अपनी किसी गाने के लिए नहीं बल्कि एक महिला की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक महिला का है जो लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गा रही है। हैरानी की बात ये है कि महिला ये गाना हूबहू लता की तरह ही गा रही है। यह वीडियो बंगाल के बारपेटा टाउन के राणाघाट स्टेशन का बताया जा रहा है।

वीडियो फेसबुक पेज बारपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई महिला की गायकी की जमकर तारीफ कर रहा है। अपलोड होने के बाद ये वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है वहीं इस पर 48 हजार से ज्यादा रिएक्शन भी आ चुके हैं जबकि इस वीडियो को अबतक 46.6 बार शेयर किया जा चुका है।

यह गाना 1972 में आई फिल्म ‘शोर’ का है। गाने की ओरीजिनल सिंगर लता मंगेशकर हैं। इसे लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था। फिल्म में मनोज कुमार, नंदा, मास्टर सत्यजीत रे मुख्य भूमिका में थे। ये गाना अपने समय में बहुत हिट हुआ था और आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close