Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पहली बार बधिर लड़की बनी विश्व सुंदरी, बनी एकलौती भारतीय जिसने जीता खिताब

दक्षिण अफ्रीका में मिस डेफ वर्ल्ड प्रतियोगिता- 2019 में भारत की विदिशा बालियान ने जीत ली है। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय बन गई हैं। पिछले 19 सालों में किसी भारतीय ने ये खिताब नहीं जीता है।

बधिर
मिस डेफ वर्ल्ड प्रतियोगिता- 2019 में भारत की विदिशा बालियान ने जीत ली है।

बधिर लड़की बनी विश्व सुंदरी

21 वर्षीय विदिशा दाएं कान से 100 फीसदी और बाएं कान से 90 फीसदी नहीं सुन पाती हैं। चूँकि, उन्हें सुनाई नहीं देता है इसीलिए वो संकेतों से बातें समझ पाती हैं। विदिशा उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं।

अपनी जीत पर विदिशा ने कहा कि मुझे विश्वास हासिल करने और अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मंच के माध्यम से, मैं बधिर समुदाय को उनकी प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं, और इस बात से परेशान नहीं होना चाहिए कि उनके पास क्या नहीं है।

वह फिजिकल एजुकेशन से ग्रेजुएट भी हैं। विदिशा बालियान ने डियालिकम्पिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। साथ ही, विदिशा ने इंटरनेशनल डेफ ओलिंपिक में भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close