Crimeप्रदेश

साली को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर, जीजा ने चुपके से कर डाला ये घिनौना काम

शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र की एक महिला से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाने के बाद दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद वो पिछले 20 दिनों से यौन शोषण कर रहा था। पीडि़त युवती रविवार रात में पुलिस की शरण में पहुंची और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने सोमवार को पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ बयान लिए। आरोपित जीजा फरार है।

बेहोश होने पर बहनोई ने उससे दुष्कर्म किया

प्रतापनगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह आढा ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बीस दिन पहले वह घर पर थी। तब पड़ोस में रहने वाला उसका जीजा परसाराम आया और खुद शराब पीने लगा। उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। मगर उस कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला था। बेहोश होने पर बहनोई ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पिछले दिनों से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक थानाधिकारी आढा ने बताया कि इस बारे में पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close