Main Slideमनोरंजन

मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

मुंबई। फिल्म मैनें प्यार किया से फेमस हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने उन्हें जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस द्वारा कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने अंधेरी में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच आगे बढ़ने पर इस रैकेट में हिमालय दसानी का भी नाम सामने आया था। इस पूरे मामले पर अभी तक हिमालय या उनकी फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

बता दें भाग्यश्री की तरह उनके पति हिमालय भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी भाग्यश्री के साथ कई फिल्में की हैं। हालांकि इनमें एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकी। अब अभिनेत्री भाग्यश्री और हिमालय दासानी के बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। 2018 अभिमन्यु की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिमन्यु के काम की काफी तारीफ हुई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close