मनोरंजन

बचपन में सिर से उठा पिता का साया, मां ने की मारने की कोशिश, दुखों से भरा रहा बचपन: भारती सिंह

मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह 3 जुलाई 2019 को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 3 जुलाई 1084 को हुआ था। भारती एक ऐसी कॉमेडियन हैं जो बचपन से अपने दिल में दर्द और आंखों में आंसू लेकर बड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढाव देखे हैं। आज वो देशभर में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती हैं। आज वह किसी पहचान की मौहताह नहीं हैं।

एक गरीब परिवार में पली बढ़ी भारती सिंह आज न जाने कितने लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं लेकिन उनका बचपन काफी दुखद रहा है। भारती जब अपनी माँ के पेट में थीं तब गरीबी के चलते उनकी माँ उन्हें गर्भ में ही मर देना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने कई पैतरे भी आजमाए लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंज़ूर था। माँ की भारती को मारने की तमाम कोशिशों के बावजूद वह सेहतमंद जन्मी। भारती मात्र 2 साल की थीं जब उनके पिता की मृत्यु हो गयी थी। उनकी माँ एक फैक्ट्री में काम करके अपने तीनों बच्चों का पेट पालती थीं। फैक्ट्री में काम करने के बाद बचा हुआ काम वह घर पर पूरा करती थीं।

भारती जब बड़ी हुईं तो उनसे माँ की तकलीफें देखि नहीं गईं और पैसे कमाने की चाहत में वह जगह जगह ऑडिशन देने लगीं। भारती के अंदर छुपे टैलेंट को पहली बार पहचानने वाले सुदेश लहरी हैं जिन्होंने भारती को NCC कैंप के दौरान पार्क में एक्टिंग करते देखा औऱ भारती से इंप्रेस होकर उन्हें उनके जीवन का पहला रोल ऑफर किया जिसके बाद उन्हें कई शोज़ ऑफर हुए लेकिन द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज उनके जीवन में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस शो से भारती को कॉमेडियन के तौर पर पहचान मिली और शो ने उनके लिए नए रास्ते खोल दिए।

इस शो के बाद भारती कॉमेडी सर्कस के कई सीजन का हिस्सा रहीं। इसी शो पर उनकी मुलाकात स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बचिया से हुई जिनसे उनकी गहरी दोस्ती हो गयी। शो के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी और 3 दिसंबर 2017 को उन्होंने शादी कर ली। आज भारती जिस मुकाम पर हैं वह किसी पहचान की मौहताज नहीं। कल तक जो लोग उनके मोटापे का मज़ाक बनाते थे आज खुद आगे बढ़कर उनसे बात करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close