Crimeराष्ट्रीय

पति ने बीवी को कमरे में बंद कर की ये नीच हरकत, तीन बच्चों को भी नहीं बख्शा

दिमागी बीमारी किसी को भी बेहद बीमार बना सकता है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। साउथ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के वार्ड 2 में एक बेरहम पति ने अपने तीन बच्चों और पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान उपेंद्र शुक्ला के तौर पर की गई है।

दरअसल, वह लंबे समय से डिप्रेशन में था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद एक नोट भी लिखा, जिसमें उसने डिप्रेशन के चलते अपने पूरे परिवार की हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू से घायल करने की कोशिश की। इसके बाद वह मौके से कहीं नहीं भागा और पुलिस ने उसे घर से ही गिरफ्तार किया।

पति

आपको बता दें, मृतक बच्चों में एक लड़का और दो लड़कियां थीं। जिनकी उम्र 7 साल, 5 साल और 2 महीने बताई जा रही है। घटना की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। अभी तक की छानबीन के अनुसार, रात 1 से 1:30 बजे के आसपास सभी का कत्ल किया गया है। उनके साथ उसकी मां भी रहती थी, जब सुबह उपेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने इसकी सूचना पड़ेासियों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया, जहां कमरे में 4 लाशें पड़ी हुई थीं।

पति

पुलिस ने उपेंद्र को पकड़कर जब पूछताछ किया तो वह बार बार एक ही बात कहता रहा कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में है। जब उससे कत्ल का कारण पूछा गया तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। बस एक ही बात कहता रहा कि वह काफी परेशान है। पुलिस हर तरफ से इस मामले की जांच में लगी हुई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close