मनोरंजनMain Slide

प्रेम से आगे बढ़कर डर की दुनिया में करण जौहर ने रखा कदम, जानिए क्या है वजह

फिल्म इंडस्ट्री में करण जोहर का नाम एक रोमांटिक फिल्म मेकर के तौर पर लिया जाता है। करण ने बॉलीवुड में कई रोमांटिक और हिट मूवी दी हैं जैसे कुछ कुछ होता है, ऐ दिल है मुश्किल, कभी ख़ुशी कभी गम, स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर जो कि दर्शकों बहुत पसंद आई है।

करण मूवी के अतिरिक्त एक टॉक शो के होस्ट और कई रियलिटी शोज के जज रह चुके हैं। फ़िलहाल करण कुछ नया करने की सोच रहे हैं, इस बीच करण रोमांटिक मूवी को छोड़कर हॉरर मूवी की तरफ जा रहे हैं।

आपको बता दें, करण ने हाल ही में ट्वीट पर लिखा है, ‘धर्मा प्रोडक्शन अब एक नयी डर की फ्रैंचाइजी को एंकर करेगा। 15 नवंबर 2019. SEA यू सून।’ अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन करण जल्द ही इसकी जानकारी देंगे। माना जा रहा है कि यह वही मूवी है जिसमें विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर को लिया गया है। इस मूवी को निर्देशक शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे।

दरअसल, इस साल जनवरी में विक्की कौशल की धर्मा के साथ एक हॉरर फिल्म की अनाउंसमेंट की गयी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक तट पर छूटे हुए समुद्री जहाज पर आधारित होगी। ऐसे में करण ने अपने पोस्ट में ‘SEA यू सून’ लिखा है, इससे इस बात की काफी हद तक पुष्टि होती है कि ये विक्की और भूमि वाली ही फिल्म है। इस बात से सभी उत्साहित भी हैं, अब देखना होगा कि करण कुछ नया करने कितना सफल होंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close