मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बिना ब्लाउज के पहनी साड़ी, लोगों ने कहा – देश का संस्‍कार भूल गई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा पसंदीदा चेहरों में से एक रहती हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने साड़ी कुछ इस अंदाज़ में पहनी कि उनका ये लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए साड़ी पहन कर शूट करवाया है। उनके इस लुक में खास बात ये थी कि उन्होंने बिना ब्लाउज ही साड़ी पहनी हुई है। जिसकी ना सिर्फ तस्वीर बल्कि एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर मैगजीन की कवर इमेज शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि ‘साड़ी’, भारत की सबसे प्रतिष्ठित परिधानों में से एक है, जोकि मौसम बदलने पर भी स्टाइल से बाहर नहीं होती। मैं जब साड़ी पहनती हूं, तो मुझे बहुत ही अच्छा महसूस होता है।

प्रियंका चोपड़ा

लेकिन यूजर्स को प्रियंका का ये अंदाज़ पसंद नहीं आया। उनकी तस्‍वीर को देख कर एक यूजर ने लिखा है अमीर कपड़े न पहने तो फैशन, गरीब कपड़े न पहने तो बेशरम। इसके साथ साथ एक यूजर ने प्रियंका को उनका भारतीय संस्‍कार याद दिलाते हुए कहा- देश का संस्‍कार भूल गई है। खुद को ऐसे दिखा रही है जैसे कितनी बड़ी फार्नर बन गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close