उत्तराखंडMain Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, राज्य शोक में डूबा

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का आकस्मिक निधन हो गया है, वो लगभग 58 वर्ष के थे। कैंसर से पीड़ित होने पर अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था। जैसे ही उनके निधन की सूचना फ्लैश हुई तो उत्तराखंड में लोग शोक में डूब गए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट के सहयोगी पंत के निधन पर गहरा दुख जताया है। सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करते हुए राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

प्रकाश पंत मूलरूप से चोढियार (गंगोलीहाट) पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। फरवरी 2019 में बजट सत्र के दौरान अचानक भाषण देते वे बेहोश होकर गिर भी गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना चेकअप कराया था, लेकिन तब कोई गंभीर बीमारी का पता नहीं चल पाया था।

स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मार्च के अंतिम हफ्ते दून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।लेकिन कैंसर उनके शरीर में इतना फैल चुका था कि उन्हें दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। वहां भी उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बीती 29 मई को परिजन उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले गए।

जहां बुधवार को पंत के निधन की सूचना मिली। उनके निधन के शोक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close